ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रनगवां में निकली कुष्ठ रोग खोजी अभियान जागरूकता रैली

नगवां में निकली कुष्ठ रोग खोजी अभियान जागरूकता रैली

नगवां में कुष्ठ रोग खोजी अभियान रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय  सेमरिया की प्रधानाध्यापिका शहनाज बानों ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान...

नगवां में निकली कुष्ठ रोग खोजी अभियान जागरूकता रैली
खलियारी। हिन्दुस्तान संवाद Sat, 14 Jul 2018 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगवां में कुष्ठ रोग खोजी अभियान रैली का आयोजन शनिवार को किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय  सेमरिया की प्रधानाध्यापिका शहनाज बानों ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। 

कुष्ठ रोग खोजी अभियान रैली का शुभारंभ नगवां ब्लाक संसाधन केन्द्र से शुरु हुआ। रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए ब्लॉक चिकित्सा केंद्र पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान डॉक्टर जेपी सिंह व डॉक्टर रविन्द्र कुमार बिन्द ने कुष्ठ रोग के बारे में बताया। उन्होंने इससे बचने व इलाज के बारे में भी अवगत कराया तथा लोगो को आह्वान किया कि अगर गाँव, क्षेत्र में अगर कोई भी मरीज पाया जाता है तो उसे चिकित्सालय तक पहुचाने में मदद करे अथवा हमे उसके संबंध में अवगत कराएं। सरकार का उद्देश्य के अनुसार हम इस खोजी अभियान के तहत घर- घर तक जाकर कुष्ठ रोगी की पहचान करके उसका इलाज करेंगे तथा समाज को कुष्ठ रोग से मुक्त करेंगे। एबीआरसी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में हम चिकित्सा विभाग का हरसम्भव सहयोग करके समाज से कुष्ट रोग को दूर करने का प्रयास करेंगे। 

इस मौके पर ओम प्रकाश, उमाकांत पांडेय, रामचंद्र यादव, रामसरीखा, राज प्रताप, ऋषि नारायण यादव, राजकुमार मौर्य, कमलेश यादव, अब्दुल राफे खान, नीरज सिंह, अरुण तिवारी, आलोक सिंह, सीता कुमारी, नेहा सिंह, अब्दुल समद, संजय कुमार, बलवंत सिंह, दुईलाल बिन्द, ओम प्रकाश शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, चिंता मणि सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें