त्यौहारी को लेकर भिड़े किन्नरों के गुट
Sonbhadra News - अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत डिबुलगंज में त्यौहारी मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत डिबुलगंज में त्यौहारी मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। थोड़ी देर में ही विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों के एक पक्ष की गुलशन उर्फ पूजा निवासी अनपरा बाजार की तहरीर पर दूसरे पक्ष के कुल चार दिव्या उर्फ सोनी,छोटी,शशिकांत यादव और प्रदीप गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुलशन का आरोप था कि दूसरे पक्ष द्वारा उसे और उसकी साथी राधा के संग मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
थाना प्रभारी अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि दो आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


