ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रखेलकूद में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

खेलकूद में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

स्थानीय भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी, व गोला प्रक्षेप सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित...

खेलकूद में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 02 Nov 2018 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी, व गोला प्रक्षेप सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक संजीव गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही बहुत बड़ी बात है। इसमें हार जीत का परवाह न करते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। हार से ही जीत की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के 100 मी दौड़ में प्रीतम तिवारी सबसे तेज धावक बनते हुए प्रथम एवं विजय यादव दूसरे स्थान पर रहे। वही बालिका वर्ग में सबसे तेज धाविका सुमन बनी एवं सुनीता द्वितीय रही। 400 मी दौड़ में नितिन कुमार द्विवेदी प्रथम, शिव द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सुमन प्रथम एवं सुनीता द्वितीय रही। 1500मी0 बालक वर्ग में शिवा प्रथम,आकाश द्वितीय एवं बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम एवं नेहा द्वितीय रही। 3 हजार मी0 बालक वर्ग में आकाश प्रथम एवं नितिन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम एवं नेहा द्वितीय रही। गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में अभिषेक पांडेय प्रथम एवं शिवा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में विद्या प्रथम एवं आशा पटेल द्वितीय रही। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में अभिषेक पांडेय प्रथम एवं चंद्रेश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में विद्या प्रथम एवं आशा पटेल द्वितीय रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, बीडीओ चोपन प्रदीप कुमार पांडेय, अशोक उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, संतोष तिवारी, राजीव कुमार वर्मा, श्वेता द्विवेदी, प्रवीण कुमार सिंह आदि लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत मे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें