Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsJharkhand Women s Team Triumphs in Prakash Pali One-Day Cricket Tournament
झारखंड की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

झारखंड की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

संक्षेप:

Sonbhadra News - म्योरपुर में आयोजित प्रकाश पाली महिला एकदिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को हराया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए, लेकिन झारखंड ने 15.4 ओवर में 168 रन बनाकर जीत हासिल की। गुरलीन कौर ने नाबाद 103 रन बनाकर वुमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Feb 09, 2026 01:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रकाश पाली महिला एकदिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। यूपी की ओर से रुचि पाठक ने 44 रन, रिचा राय ने 33 रन और काजल ने 24 रनों का उपयोगी योगदान दिया। झारखंड की गेंदबाजी में गुरलीन कौर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया और मात्र 15.4 ओवर में 168 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। झारखंड की जीत की नायिका गुरलीन कौर रही, जिन्होंने सात छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें वुमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा लगातार छक्के-चौके लगाने पर उन्हें पांच हजार नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका पंकज सिंह और सफदर ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अंकुर तिवारी ने की। कमेंट्री रितेश जायसवाल और विवेक साही द्वारा की गई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो और मुख्य आयोजक रंजीत जायसवाल ने किया। समापन अवसर पर उन्होंने विजेता झारखंड और उपविजेता उत्तर प्रदेश टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मुकाबले को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।