Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsInterstate Kabaddi Championship Concludes Nawanagar Wins Against Jignahwa

नवानगर की टीम ने जिगनहवां को हरा बनी विजेता

Sonbhadra News - बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिगनहवां पूरब टोला के प्रांगण में आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 13 Oct 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
नवानगर की टीम ने जिगनहवां को हरा बनी विजेता

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिगनहवां पूरब टोला के प्रांगण में आयोजित अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुई। नवानगर की टीम जिगनहवां को हराकर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता के साथ तीसरे स्थान पर रही टीम को ट्राफी, मेडल और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 29 मैच खेले गये। सेमीफाइनल मुकाबले बाजनडीह, नवानगर मध्यप्रदेश और पनारी एवं जिगनहवां के बीच खेला गया। जिसमें नवानार मध्यप्रदेश ने बाजनडीह को 23 -12 व जिगनहवां ने पनारी को 27-16 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नवानगर मध्यप्रदेश ने जिगनहवां को 22-16 से हरा कर विजेता बनी।

तीसरे स्थान पर पनारी ओबरा की टीम रही। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जयमंगला सिंह उरेती , गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रधान सुचीत जायसवाल, सत्यनारायण पनिका ने विजेता, उपविजेता व सांत्वना पुरस्कार वितरण किया। विजेता टीम नवानगर मध्यप्रदेश को 15051 नगद पुरस्कार, मेडल और ट्राफी, उपविजेता जिगनहवां को 7051 रुपये नगद,मेडल और ट्राफी, तीसरे स्थान पर पनारी ओबरा को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 2151 रुपये नगद, मेडल और ट्राफी दिया गया। कार्यक्रम में निर्णायक शैलेन्द्र व जितेन्द्र रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुंजलाल, कोषाध्यक्ष राम गोविंद, राजेन्द्र शर्मा, रामनरायण सिंह, राजेन्द्र गहवां, राजेन्द्र जयसवाल,अशोक सिंह, शबीर देवी सिंह उइके आदि रहे। संचालन विकास दुबे व उद्घोषक शेर सिंह ने किया।