वैज्ञानिक सोच विकसित करती हैं प्रदर्शनी
Sonbhadra News - अनपरा में अवधूत भगवान पीजी कालेज में अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों का प्रदर्शन किया। प्रमुख अतिथि प्रो. राजाराम यादव ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्विज प्रतियोगिता में एबीआईसी रेनुसागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान पीजी कालेज अनपरा में मंगलवार को अंतर विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें लगभग दर्जन भर स्कूलों के विद्यार्थियों ने अभिनव मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न आयामों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि प्रो. राजाराम यादव प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं पूर्व कुलपति जौनपुर विश्वविद्यालय ,विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश यादव, दिव्या बागेश्वरी, डॉ बृजेश सिंह प्राचार्य एवं डॉ. रश्मि द्विवेदी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्दघाटन किया। प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रमुख विद्यालयों में सैपिएंट इंटरनेशनल स्कूल, उर्मिला पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनूसागर एवं जीआईसी अनपरा शामिल रहे|क्विज प्रतियोगिता में एबीआईसी रेनुसागर प्रथम, उर्मिला पब्लिक स्कूल द्वितीय व एबीआईसी ही तृतीय रहा।
मॉडल में भी एबीआईसी रेनूसागर प्रथम, सैपिएंट इंटरनेशनल एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, खड़िया तृतीय रहा। स्लोगन में उर्मिला पब्लिक स्कूल प्रथम,पत्र प्रदान किए l इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे | संचालन आयोजन सचिव डॉ नीलकंठ मिश्रा ने किया l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


