Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों ने परखी शिक्षा व्यवस्था
Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों ने परखी शिक्षा व्यवस्थापरिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों ने परखी शिक्षा व्यवस्थापरिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों ने

Sonbhadra News: ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्र उपस्थिति और मध्याह्न भोजन एमडीएम की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को कई अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी चोपन अजीत ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, प्राथमिक विद्यालय चंदौली तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय घटिहटा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली। एमडीएम की गुणवत्ता भी ठीक पाई गई। बच्चे निर्धारित गणवेश में मौजूद रहे और छात्र उपस्थिति भी अच्छी रही।
नायब तहसीलदार अंकिता सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया एवं प्राथमिक विद्यालय खैरटिया द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र उपस्थिति, एमडीएम की गुणवत्ता और शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। तहसीलदार ओबरा नरेंद्र राम ने प्राथमिक विद्यालय गौरघट्टी, प्राथमिक विद्यालय अगोरी, प्राथमिक विद्यालय खरहरा, प्राथमिक विद्यालय जुगैल, उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगैल तथा प्राथमिक विद्यालय जड़कड़वा का निरीक्षण किया। जड़कड़वा विद्यालय में साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय परासपानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय परासपानी, प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह तथा प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती का निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण किए गए विद्यालयों में एमडीएम का वितरण निर्धारित मीनू के अनुसार किया जा रहा था। छात्र निर्धारित गणवेश में पाए गए। कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई संतोषजनक रही तथा पेयजल की भी समुचित व्यवस्था मिली। अधिकारियों के निरीक्षण से विद्यालयों में व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ आवश्यक सुधार के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।


