Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsInspection of Rice Purchase Centers in Sonbhadra ADCO Directs for Swift Delivery
धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश

धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र में एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर डिलीवरी की कमी और तकनीकी समस्याओं के कारण खरीद में बाधा आई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धान की खरीद सुचारू रूप से जारी रह सके।

Dec 16, 2025 01:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र। एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने मंगलवार को कई धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रो पर डिलीवरी के अभाव में तो कहीं तकनीकी समस्या के कारण धान खरीद प्रभावित पाई गई। केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जनपद में सहकारिता विभाग के धान क्रय केंद्रो पर खरीद में शुरुआती तेजी के बाद आई सुस्ती को सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। सहायक आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने बीपैक्स बटबंतरा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर 39 किसानों से 1631.20 कुंतल धान खरीद पाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खरीदे गए धान की डिलीवरी नहीं की गई थी। केंद्र प्रभारी प्रदीप सिंह को खरीद मे तेजी लाने के निर्देश दिए। गयारतवल बीपैक्स पर 43 किसानों से 2263.60 कुंतल खरीद पाई गई। यहां भी धान की डिलीवरी नहीं हुई थी। केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण दो दिनों से अंगूठा नहीं लग पा रहा था। बीपैक्स रामपुरी उर्फ तरावां में 39 किसानों से 3088 कुंतल धान खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि डिलीवरी न होने के कारण गोदाम में जगह नही है, इसलिए कई दिनों से खरीद बंद है। एडीसीओ सदर ने संबंधित मिलर को तत्काल नियमानुसार धान उठान के निर्देश दिए। नई बाजार संघ में 3720 कुंतल की खरीद हो चुकी है तथा आज भी निरीक्षण के दौरान खरीद की जा रही थी। एडीसीओ सदर ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रयास करके धान की डिलीवरी कराएं, ताकि खरीद मे कोई अड़चन या बाधा न उत्पन्न हो। एहार सहकारिता ने बताया कि जनपद के सभी क्रय केंद्र प्रभारियों तथा क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि खरीदे गए धान की डिलीवरी भी नियमित रूप से करानी सुनिश्चित करें, ताकि धान खरीद का कार्य सुचारू चलता रहे।