बाल गृह बालिका का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
सोनभद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति ने इन्द्रपुरी कॉलोनी के बाल गृह का निरीक्षण किया। वहां 48 बालिकाएं और एक नवजात शिशु पाए गए। समिति ने साफ-सफाई, सुरक्षा, भोजन और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई।

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को इन्द्रपुरी कॉलोनी राबर्ट्सगंज स्थित पूर्वाशी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति की तरफ से संचालित बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण किया। राहुल सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि निरीक्षण के समय बाल गृह में कुल 48 बालिकाएं एवं एक नवजात शिशु आवासित पाए गए। इनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर एवं भदोही जनपद की बालिकाएं शामिल हैं। समिति ने बाल गृह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। बालिकाओं को निर्धारित मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि की गई।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण तथा विधिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। निरीक्षण के दौरान बाल गृह की अधीक्षिका श्रीमती नीलम सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


