विंध्याचल ने सिंगरौली को दी 5-0 से शिकस्त

Feb 21, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - विंध्याचल के वीवा क्लब में इंडस्ट्रियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एनटीपीसी विंध्याचल ने एनटीपीसी सिंगरौली को 5-0 से हराया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसका उद्देश्य फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देना है।

विंध्याचल ने सिंगरौली को दी 5-0 से शिकस्त

अनपरा,संवाददाता। विंध्याचल के वीवा क्लब में बहुप्रतीक्षित इंडस्ट्रियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ जिसमें उद्घाटन मुकाबले में एनटीपीसी विंध्याचल ने एनटीपीसी सिंगरौली को 5-0 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों - एनटीपीसी विंध्याचल, एनटीपीसी रिहंद, एनटीपीसी सिंगरौली, एनसीएल, रिलायंस पावर (सासन), हिंडाल्को (महान) तथा अदानी पावर की टीमें भाग ले रही हैं। यह आयोजन फिटनेस, टीमवर्क और अंतर-उद्योगीय सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) एवं अध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल) तथा डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा) भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त नवनीत कुमार, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन) एवं उपाध्यक्ष (स्पोर्ट्स काउंसिल), मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा कामना शर्मा, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) न भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।