स्वदेशी से ही देश का विकास होगा- डा. गोपाल सिंह

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र के संत कीनाराम महिला पीजी कालेज में ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा और विदेशी ताकतों को आर्थिक रूप से कमजोर करना होगा।

स्वदेशी से ही देश का विकास होगा- डा. गोपाल सिंह

सोनभद्र। संत कीनाराम महिला पीजी कालेज राबर्ट्सगंज के निदेशक मनुश्री, संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह और संत कीनाराम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के निदेशक अंकित सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने सब का मनमोह लिया। वहीं स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। इसे और मजबूती और ताकत प्रदान करने के लिए हमें अपनी पुरातन पद्धति को नये कलेवर में ढाल कर स्वदेशी को अपना कर विश्व में अपना परचम लहराना होगा।

स्वदेशी से ही देश का विकास होगा। हम स्वदेशी अपना कर चीन अमेरिका सहित विदेशी ताकतो को आर्थिक रूप से कमजोर कर उनकी कमर तोड़ देगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।