1.66 करोड़ की लागत से बने विवाह घर का लोकार्पण
1.66 करोड़ की लागत से बने विवाह घर का लोकार्पणसे रोडवेज के बसों का संचालन करने में होगी आसानी फोटो कैप्शन-02-घोरावल के वार्ड 10 में बने विवाह घर का फी

घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 10 में एक करोड़ 66 लाख की लागत से बने विवाह घर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने रविवार को
विवाह घर का लोकार्पण
पूजन एवं फीता काटकर लोकार्पण किया। विवाह घर बन जाने से ग्रामीणों को शादी विवाह गांव में ही कराने में आसानी होगी।
विकास कार्यों की अपील
विधायक ने कहा कि सरकार के पास जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है । शासन की मनसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचना है। उन्होंने बताया कि उनके माध्यम से क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों का तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की अपील की। इसके पूर्व विधायक के माध्यम से घोरावल नगर में एक करोड़ 55 लाख की लागत से सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग से जहां रोडवेज के बसों का संचालन हो सकेगा वहीं नागरिकों को मार्केट में लगने वाले जाम से मुक्ति भी मिलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, कैलाश सिंह, आनंद पटेल, सुनील चौबे, सभासद मोहम्मद हनीफ, शाहबान अली, सखावत अली, कृष्ण कुमार , दयाशंकर गुप्ता, दीपक कुमार, नंदलाल, कैलाश प्रसाद, रमेश कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार मौर्य, सुरेंद्र मौर्य ,राहुल कुमार, छोटू पटेल, हाफिज ताज मोहम्मद, इमरान मंसूरी, बच्चा कनौजिया, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


