Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsInauguration of First Chironji Processing Unit in Sonbhadra for Farmers Empowerment
घोरावल में लगी प्रदेश की पहली चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट

घोरावल में लगी प्रदेश की पहली चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट

संक्षेप:

Sonbhadra News - सोनभद्र के तेन्दुहार लाली गांव में चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन हुआ। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि इससे किसानों को गुठली का उचित मूल्य मिलेगा और बिचैलियों की भूमिका कम होगी। महिलाओं को भी...

Sep 02, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल ब्लाक के तेन्दुहार लाली गांव में मंगलवार को प्रदेश का पहले चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट लगाया गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। वहीं विलुप्त हो रहे चिरौंजी के उत्थान के लिए एकीकृत बागवानी मिशन के तहत कार्यशाला हुई। कार्यशाला में डीएम बीएन सिंह कहा कि चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना तेन्दुहार गांव में हो जाने से किसानों को चिरौंजी के गुठली का उचित मूल्य प्राप्त होगा। बिचैलियों की भूमिका कम होगी। उन्होंने कहा कि इस चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट संचालन के लिए ग्राम के स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करा दी जायेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समूह द्वारा इस यूनिट का संचालन कर अपने आय में वृद्धि की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिला उद्यान अधिकारी द्वारा चिरौंजी को उचित मूल्य पर खरीदनें का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक चिरौंजी के वृक्षों का रोपण करने का कार्य किया जाए और जनपद में इसी प्रकार से चिंरौजी के गुठली को साफ करने के लिए चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी की जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें। उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि चिंरौंजी के गुठली इकठ्ठा करने में लगी महिलाओं को चिरौंजी प्रोसेसिंग यूनिट लगने से उनके गुठली से निकले चिरौंजी का उचित मूल्य प्राप्त हो, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सकेंगें। यह यूनिट जब तक स्थापित नहीं हुईं थी, यहां पर चिरौजी के गुठलियों का दाम 100 से 200 रूपये प्रतिकिलो की दर से ही बाजार में बिचैलियों के माध्यम से बिक जाता था। अब उन्हें उनके उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त होगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों को चिरौंजी के बीज का वितरण भी किया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल नितिन कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।