बिना परमिट दक्षिणांचल में दौड़ रहे बालू लदे टीपर-ट्रक
Sonbhadra News - दक्षिणांचल के म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, कोन और चोपन ब्लॉक में बालू का अवैध परिवहन जारी है। वन कर्मियों ने दो ट्रकों को रोका, लेकिन चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा पाए। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। अधिकारी ने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई होती है, लेकिन मौके पर सख्त कार्रवाई की कमी पर जांच की जाएगी।

म्योरपुर। दक्षिणांचल के म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, कोन और चोपन ब्लॉक क्षेत्रों में बालू के अवैध परिवहन का खेल खुलेआम जारी है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी निर्माण कार्यों में खपत हो रही बालू की आपूर्ति के लिए बिना वैध परमिट के टीपर और ट्रक धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। रविवार को म्योरपुर रेंज के वन कर्मियों ने चेकिंग के दौरान बालू लदे दो ट्रकों को रोका और चालकों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वे मौके पर कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सके। हालांकि, करीब चार घंटे बाद चालकों की तरफ से परमिट दिखाए जाने पर वन विभाग ने दोनों वाहनों को छोड़ दिया।
इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब मौके पर दस्तावेज नहीं थे, तो तत्काल सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन और खनन महानिदेशक, लखनऊ का ध्यान आकृष्ट कराया है। उनका कहना है कि तहसील स्तर पर राजस्व, खनन, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय नहीं हैं, जिसके कारण अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की मांग की है।मामले की जांच कराई जाएगी : अधिकारीइस तरह की शिकायतें हमें भी मिलती रहती हैं और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। कई वाहनों को हमने सीज भी कराया है। वन विभाग की तरफ से मौके पर तुरंत सख्त कार्रवाई न किए जाने का मामला जांच का विषय है।- निखिल यादव, एसडीएम दुद्धी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


