Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsIllegal Sand Mining in Kanhar River Raises Environmental Concerns in Sonbhadra
कनहर नदी में लीज के आड़ में अवैध खनन का आरोप

कनहर नदी में लीज के आड़ में अवैध खनन का आरोप

संक्षेप:

Sonbhadra News - म्योरपुर(सोनभद्र), हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के विंढमगंज रेंज के हरपुरा मंदिर घाट के

Jan 11, 2026 02:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

म्योरपुर(सोनभद्र), हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के विंढमगंज रेंज के हरपुरा मंदिर घाट के पास कनहर नदी में बालू का अवैध खनन तथा कोरगी घाट के पास लीज के आड़ में मुख्य धारा के बीच पाइप लगाकर बालू खनन करने का आरोप लगाया है। सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना तथा सचिव को मेल भेज कर अवैध खनन रोकने के लिए गठित तहसील स्तरीय समिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन दायिनी कनहर नदी में मंदिर घाट हरपुरा और दूसरे छोर पर धुर घाट पर बालू का अवैध खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जलीय जीव विलुप्त हो रहे हैं और पर्यावरण को खुले आम नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा कि इसी तरह लीज वाले स्थान से हट कर कोरगी और आस पास बीच धारा से पाइप से खींच कर बालू निकालना खनन नीति के खिलाफ है और एनजीटी के निर्देश का उलंघन है। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाते नहीं है। पर्यावरण मंत्री से आग्रह किया गया है कि लखनऊ की उच्च स्तरीय टीम से मौके की जांच कराई जाए तो सारी सच्चाई सामने होगी। संयोजक ने कहा कि अवैध खनन नहीं रुका तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट कमल कुमार ने सेल फोन पर बताया कि मामले की स्थलीय जांच कराई जाएगी। अवैध खनन मिला तो सख्त कार्यवाही होगी।