बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान में जुर्माना जमा कराने का निर्देश

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

म्योरपुर में अवैध रूप से कत्था और सागौन के पेड़ काटने का मामला गंभीर हो गया है। डीएफओ कमल कुमार ने वन कर्मियों को फटकार लगाते हुए अवैध कटान के लिए जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया है। यदि जुर्माना नहीं भरा गया, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान में जुर्माना जमा कराने का निर्देश

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से कत्था और सागौन के पेड़ों की कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों कठौंधी और नागराज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई कटान को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कमल कुमार ने संबंधित बिट प्रभारियों और वन कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही अवैध रूप से काटे गए पेड़ों का जुर्माना दो दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कठौंधी क्षेत्र में पिछले माह परमिट की आड़ में सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था।

वहीं पिछले सप्ताह कत्था के पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत भी हुई। इसके अलावा नागराज क्षेत्र में भी करीब दो दर्जन कत्था के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला चर्चा में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ कमल कुमार ने वन रेंज के कर्मचारियों और वन दरोगाओं को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध रूप से काटे गए पेड़ों का जुर्माना तत्काल जमा कराया जाए। यदि संबंधित लोगों द्वारा जुर्माना जमा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। डीएफओ ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध कटान की शिकायत मिलने पर संबंधित वन कर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ की इस सख्ती के बाद वन विभाग के कर्मचारियों और कथित कटानकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि डीएफओ के सख्त निर्देशों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है और अवैध कटान पर वास्तव में अंकुश लग पाता है या नहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।