
शराब मामले में ट्रक चालक और मालिक पर केस
Sonbhadra News - सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली पुलिस ने चावल की बिल्टी पर अवैध शराब ले जाने के मामले में चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक ट्रक में लगभग एक करोड़ रुपये की शराब लदी हुई थी, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र, संवाददाता। चावल की बिल्टी पर अवैध रूप से शराब लादकर ले जाने के मामले में दुद्धी कोतवाली पुलिस ने चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक में लगभग एक करोड़ रुपये की शराब लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में गुरुवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदा हुआ था। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की तो पता चला कि चावल के बिल्टी पर अवैध रूप से शराब लादकर ले जाया जा रहा था।

यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जांच में ट्रक का नंबर फर्जी पाया गया। उधर घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक से लगभग एक करोड़ रुपये की शराब पंजाब से बिहार ले जायी जा रही थी। इस मामले में विवेचना के दौरान अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




