Sonbhadra News: पुलिस ने रोका एनसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण
Sonbhadra News: दोनों पक्षों को वैध कागजात संग किया गया तलब किया गया तलब देर रात्रि में हो रहे कार्य पर सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस से की शिकायत
Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की अधिग्रहित जमीन पर 18 जुलाई की रात्रि में किये जा रहे अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ गया है।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर पहुंची एनसीएल ककरी सुरक्षा विभाग की टीम रात्रि में ही किये जा रहे निर्माण की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। थानाध्यक्ष पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को एनसीएल ककरी परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने तहरीर दे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने तथा कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसके बाद निर्माण कर्ता ओं को काम बंद करने के सख्त हिदायत देते हुए जमीन के कागजात तलब किये गये है।
अवैध निर्माण का विवरण
इस बाबत एनसीएल ककरी प्रबन्ध ने अपनी शिकायत में कहा है कि ग्राम परासी के गाटा संख्या485,486एवं 487 कोल गेट रेनुसागर पर स्थित है जिस पर रात्रि में लगभग तीन दर्जन लोगों संग अवैध निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची सुरक्षा विभाग की टीम से भी इस दौरान निर्माण कर्ताओं ने विवाद किया तो पुलिस को सूचित किया गया जिसने निर्माण रो क दिया है।
पूर्व की कार्रवाई
इस स्थान पर अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में 24 मई 2024 को भी एफआईआर की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद अब फिर से निर्माण शुरू कराया जा रहा है। यह जमीन सीबी एक्ट में अधिग्रहित एनसीएल की जमीन है जिस पर निर्माण पूरी तरह अवैध है। अब पुलिस प्रशासन पर निर्भर है कि निर्माण को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


