आईजी विन्ध्याचल ने की अपराध की समीक्षा, दिए निर्देश

May 06, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस लाइन चुर्क में फील्ड यूनिट और जिला नियंत्रण कक्ष की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही और महिला अपराधों के आंकड़े देखे। उन्होंने जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आईजी विन्ध्याचल ने की अपराध की समीक्षा, दिए निर्देश

सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क में फील्ड यूनिट, जिला नियंत्रण कक्ष और स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सर्किलवार और थानावार लम्बित कुल विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही की समीक्षा की तथा वांछित अपराधियों एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, चिन्हित टॉप-10 अपराधियों की सूची एवं उनके विरुद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके साथ ही गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही एवं अपराधियों की सम्पत्ति जब्तीकरण की भी जानकारी ली।

वहीं महिला सम्बन्धी अपराध और एससी/एसटी अधिनियम के दो वर्षीय तुलनात्मक आंकड़े की जानकारी ली। लम्बित गंभीर अपराध हत्या, लूट, नकबजनी एवं वाहन चोरी के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चिन्हित अपराधियों और माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जाए। लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।