ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्ररेणुका नदी पर पुल न बना तो विस का करेंगे घेराव

रेणुका नदी पर पुल न बना तो विस का करेंगे घेराव

ओबरा। रेणुका नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आदिवासियों ने रविवार कोIf bridge is not built on Renuka river, Vis will be...

रेणुका नदी पर पुल न बना तो विस का करेंगे घेराव
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 28 Feb 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ओबरा। रेणुका नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आदिवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि रेणुका नदी पर पुल नहीं बनवाया गया तो जिला मुख्यालय पर पूरे क्षेत्र के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके पश्चात लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए रविंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव अपना दल एस ने अपने संबोधन में बताया कि रेणुका नदी पर पुल बनाने को लेकर शासन और प्रशासन को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। बावजूद इसके शासन-प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेणुका नदी पर पुल बनवाना अति आवश्यक है। पुल नहीं होने से रेणुका पार क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। विकास न होने के कारण इस क्षेत्र को काला पानी कहा जााता है। रेणुका नदी पर पुल नहीं होने से यहां पर यातायात का कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास रुक गया है। चुनाव के समय में ही नेता लोग गांवों में आकर सीधे-साधे ग्रामीणों से झूठा वादा कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। इसके बाद फिर कभी क्षेत्र में दिखाई नही देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेणुका नदी पर पुल नहीं बनवाया गया तो जिला मुख्यालय पर पूरे क्षेत्र के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके पश्चात लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में अवधेश यादव, विश्राम खरवार ,श्रीराम खरवार, राम लाल यादव ,राजकुमार यादव, गम्मू यादव, रवि सिंह, शिव प्रसाद गौड़, रामप्यारे ,गोल बिहारी ,लाल लाल बिहारी, रामसूरत, बालकुमार खरवार ,सोनू यादव ,पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गोविंद प्रसाद ,इंद्र सिंह ,राम राज सिंह, रामकिशन ,लालचंद ,मुनेश्वर ,जन्म नाथ ,ददन सिंह ,राजकुमार ,परविंदर तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें