मायके जाने को पैसा मांगा तो पीट दिया, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - शक्तिनगर में एक पत्नी ने मायके में शादी समारोह में जाने के लिए पति से पैसे मांगे, तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके जाने को पैसा मांगा तो पीट दिया, केस दर्ज

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। मायके में शादी समारोह में जाने के लिए पत्नी ने पति से जब पैसा मांगा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार निवासी पीडिता गीता साहू ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 29 अप्रैल को वह मायके में शादी समारोह में जाने के लिए तैयार हुई। शाम लगभग चार बजे उसने जाने से पहले जब उसने अपने पति से पैसा मांगा तो पति ने गाली गलौज करते हुए बाल पड़कर मारने पीटने लगे।

यही नहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पति सूरज गुप्ता के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।