Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsHighway Accident Truck Overturns in Bijpur Traffic Disrupted Overnight
राख लदा हाइवा पलटा, रात भर लगा रहा जाम

राख लदा हाइवा पलटा, रात भर लगा रहा जाम

संक्षेप:

Sonbhadra News - बीजपुर में बुधवार रात को एक हाइवा पलट गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, लेकिन हाइवा के पलटने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने की कोशिश की। बस संचालक द्वारा टूटे बिजली के तारों से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हुआ।

Jan 01, 2026 02:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव के समीप रेणुकूट- बीजपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात राख लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। वहीं बीच सड़क पर हाइवा पलटने से पूरी रात जाम लगा रहा। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस ने वाहन को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। एनटीपीसी रिहंद नगर के राख बांध से राख लोड कर एक हाइवा बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन जरहा गांव के समीप पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाइवा मुख्य मार्ग के बीचों-बीच पलट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, बाहर निकलते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। सड़क पर राख फैलने के कारण भारी वाहनों के पहिए थम गए। रात भर बड़ी गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ छोटी गाड़ियों और बाइक सवारों ने तो ग्रामीण रास्तों का सहारा लेकर अपनी मंजिल तय की। सूचना मिलते ही बीजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह हमराहियों केसाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाइवा और सड़क पर फैली राख को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रेन की मदद से वाहन को किनारे किया जा रहा है। पुलिस ने मशक्कत कर दोपहर वाहनों से टूटे बिजली के तार, ग्रामीण परेशान बीजपुर। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग जरहा में बुधवार की रात हाइवा पलटने से सुबह से छोटी गाड़िया मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण इलाकों के रास्ते से अपने गंतब्य को जा रही हैं। ग्रामीण सड़क से गुजर रही बस संचालक ने जरहा बस्तियों में लगे दर्जनों कनेक्शनधारियों को पोल के सहारे लगे तार को खींच कर तोड़ दिया। जब रहवासियों ने बस को रोक दिया गया तो बस संचालक ने रहवासियों से विवाद पैदा कर दिया। इस संबंध में कनेक्शनधारियों मोहम्मद सफीक, दयाशंकर, गिरिजाशंकर, ओम प्रकाश आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है।