Sonbhadra News: सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें

सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें
सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार की रात भर हुई झमाझम बारिश से कई कई घर गिर गए तथा कई घरों में पानी घुस गया। वहीं सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश के कारण पुलिया बहने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं रात भर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। सोनांचल में रविवार की रात 10 बजे से शुरु हुई बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर पूरी रात चलता रहा। रात में बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण राबर्ट्सगंज नगर में कई घरों में पानी घुस गया और सड़कें लबालब भर गई।

इससे लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा。

बारिश का प्रभाव

सोनांचल में रविवार की रात से शुरु हुई बारिश सोमवार की सुबह तक रूक-रूक कर झमाझम होती रही। मूसलाधार बारिश के कारण राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक के पास सड़क पर लबालब पानी भर गया। वहीं राबर्ट्सगंज मंडी समिति केसामने तथा अन्य स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। इसके साथ ही धर्मशाला चौक, नई बस्ती आदि इलाकों में कई घरों में रात में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबादी हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। वहीं मौसम सुहाना होने पर पिकनिक स्पाटों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। राबर्ट्सगंज के रौप स्थित पंचमुखी पहाड़ी, इको प्वाइंट आदि स्थानों पर सैलानियों को प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते देखा गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार की रात भर हुई झमाझम बारिश और सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहाना हो गया था। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। दिन भर बादल छाए रहने से शाम को भी लोगों को उमस से राहत मिली।

क्षेत्रीय समस्याएँ

रेणुकूट नगर व आसपास के क्षेत्र में रविवार की रात से सोमवार की भोर तक हुई भारी बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया। अचानक घरों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए लोग जूझते नजर आए। वहीं बाबूराम सिंह डिग्री कॉलेज जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को कॉलेज पहुंचने के लिए काफी दूर घूमकर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से कालोनी के पास स्थित प्राकृतिक नाले की चौड़ाई बढ़ाने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

एनटीपीसी परिसर में बारिश का प्रभाव

बीजपुर क्षेत्र में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से एनटीपीसी आवासीय परिसर के एनएच वन के कई घरों में नाले का पानी भर गया। इससे रात में लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की मदद से राहत कार्य कर बचाया गया। वही ग्रामीण क्षेत्रों में जलप्रलय से कई पुलिया बह गई और कई कच्चे मकान जमीदोज हो गए। बीजपुर ग्राम पंचायत के टोला शांतिनगर निवासी सुशीला पत्नी राजिंदर शर्मा तथा अंजानी गांव में छत्रधारी धरकार का कच्चा घर बारिश से ढह गया। वहीं जरहा की अजीर नदी का रौद्र रूप देख कर लोग सहमे रहें। डोडहर ग्राम पंचायत के डूमरचुआ, पालबस्ती, जरहा गांव का टोला कोहड़मड़ा की पुलिया बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित गया। इससे किसानों की धान की फसल बह गई। वहीं चमक गरज के कारण कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलने से लोगो का नुकसान हो गया। मूलसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहीं。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सोनभद्र में बारिश से कितने घरों को नुकसान हुआ?−
सोनभद्र में कई घर गिर गए तथा कई घरों में पानी घुस गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: सोनांचल में पूरी रात हुई बारिश, जलमग्न हुई सड़कें