Health Impact of Weather Change in Sonbhadra Rise in Viral Patients मौसम परिवर्तन से वायरल मरीजों की बढ़ी संख्या, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsHealth Impact of Weather Change in Sonbhadra Rise in Viral Patients

मौसम परिवर्तन से वायरल मरीजों की बढ़ी संख्या

Sonbhadra News - सोनभद्र में मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। वायरल बीमारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे जिला और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। चिलचिलाती धूप और उमस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 12 Sep 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
मौसम परिवर्तन से वायरल मरीजों की बढ़ी संख्या

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मौसम परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में वायरल मरीजों की काफी देखने को मिल रही है। वहीं लगातार हो रही चिलचिलाती धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। सोनांचल में लगातार कई दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई है। पूरे दिन तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। वहीं लोगों को गर्मी के कारण पसीने से तर बतर देखा गया।

मौसम में आए परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की अस्पतालो में भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही निकल रही चिलचिलाती धूप से लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही है। तेज धूप के कारण उमस बढ़ जा रही है और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। मौसम में बार-बार आ रहे उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं तापमान में उतार चढ़ाव के बीच उमस बरकरार है। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री तथा बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। बाणसागर बांध के पांचवें दिन भी खुले रहे दो गेट मध्य प्रदेश में बाणसागर परियोजना पर बने बांध का दो गेट शुक्रवार को पांचवें दिन भी खुला रहा। जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार को बांध के दो गेटों को एक-एक मीटर खोला गया था। बांध का दोनों गेटों को एक-एक मीटर खोलकर 416 क्यूमैक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बाणसागर के अभियंता बृजेश सिंह ने बताया कि बाण सागर बांध का जलस्तर 341.47 मीटर पर स्थिर है। बांध के गेट नंबर नौ और 10 को एक-एक मीटर खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।