
परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरु
Sonbhadra News - सोनभद्र में बुधवार से सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के बच्चों की कला, कृषि, गृहशिल्प, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा ली गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।
सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरु हो गई। पहले दिन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कला, कृषि, गृहशिल्प, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। जिला मुख्यालय एवं आसपास के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरु हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में छह से आठ तक के बच्चों की कला, कृषि, गृहशिल्प, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इस दौरान शिक्षक बच्चों को विद्यालय में बैठाकर परीक्षा लेते देखे गए।

बभनी प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हो गई। एसआईआर फार्म के चलते पूर्व की परिक्षा तिथि स्थगित कर दी गई थी। बुधवार से परीक्षा प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्राथमिक के सभी बच्चों मौखिक परीक्षा लिया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की आज से लिखित परीक्षा प्रारंभ हो गया है परीक्षा को लेकर बच्चे उत्साहित थे। दो पालियों में परीक्षाएं की जा रही है बुधवार को प्राथमिक में सभी कक्षाओं की मौखिक परीक्षा ली गई। उच्च प्राथमिक में कक्षा 6, 7 एवं 8 में कला/कृषि /गृहशिल्प एवं खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा लिया गया। गुरूवार से प्राथमिक के छात्र छात्राओं की भी लिखित परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


