सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

Apr 05, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोड़री में शनिवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विनय कुमार ने मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता बताई। प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी ने सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

रेणुकूट। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोड़री में शनिवार को शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, गीत, कविता पाठ और नाटक ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं और सभी ने उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित मेहनत और अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अश्वनी कुमार, सत्यनारायण, कुंजबिहारी, मनोज सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।