डिजिटल तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

Mar 02, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - अनपरा में जूनियर हाई स्कूल रणहोर में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों पर नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। हिन्डालको के संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

डिजिटल तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जूनियर हाई स्कूल रणहोर में विश्व विज्ञान दिवस के मद्देनजर एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, विद्युत उत्पादन, मानव शरीर रचना, डिजिटल तकनीक तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडलों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। हिन्डाल्को रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती है।

हिंडालको रेनुसागर के इंजीनियर आशीष पांडेय एवं रवि कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से विद्यालय के बच्चों को तकनीकी पक्ष से रूबरू कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश विश्वकर्मा समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सविता सिंह,सुनीता प्रकाश , विवेक प्रताप सिंह,संतोष बैश्य ,श्रीपाल बर्मा,सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।