धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव

Apr 04, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र के कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सांसद रामसकल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी सम्मान किया।

धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसकल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामशकल ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरत है, शिक्षा के द्वारा ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी बलराम कृष्ण यादव, रामकिसुन यादव, कमलदेव चौधरी, अमर बहादुर, राजकुमार मौर्य, नन्द किशोर, पंकज मिश्रा, अनुज मौर्य, राधेश्याम पाल, चंद्रभान, ज्योति जंग सिंह, बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।