ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रगोवर्धन पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोवर्धन पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कचनरवा में आयोजित विराट गोवर्धन पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। आयोजन में प्रमुख पुजारी गाजीपुर से आये सुरेंद्र पंथी ने गोबर के दो उपले को रगड़कर मंत्रोचार के साथ अग्नि उत्पन्न कर भीड़ को आश्चर्यचकित कर...

गोवर्धन पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोनThu, 30 Nov 2017 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कचनरवा में आयोजित विराट गोवर्धन पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। आयोजन में प्रमुख पुजारी गाजीपुर से आये सुरेंद्र पंथी ने गोबर के दो उपले को रगड़कर मंत्रोचार के साथ अग्नि उत्पन्न कर भीड़ को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद खौलते हुए खीर व दूध का लेपन शरीर पर किया। 
जौनपुर से आये युवा पहलवानों ने अनेकानेक करतब दिखा कर खूब तालियां बटोरी। यद्यपि क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का यह पहला आयोजन था, इसलिए लोगों की खूब भीड़ लगी। कार्यक्रम में आये सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, संजय यादव, वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रूबी प्रसाद, चोपन के निवर्तमान चैयरमैन इम्तियाज़ अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा का समिति के लोगों ने स्वागत किया। अध्यक्षता इंद्रभान यादव व संचालन शिवनारायण गुप्ता ने किया। इस मौके पर बुल्लू यादव, उदय यादव आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें