अध्यक्ष पद के लिए लिया गया एक पर्चा

Feb 28, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - घोरावल में दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लिया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी पर्चा जमा किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होली के अवकाश के कारण 5 मार्च को नामांकन पर्चे की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया होगी। इस अवसर पर कई सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष पद के लिए लिया गया एक पर्चा

घोरावल। स्थानीय तहसील में दी घोरावल बार एसोसिएशन घोरावल सोनभद्र के नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा लिया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा जमा किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा ने बताया कि कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पर्चा लिया तथा पूर्ण करके उसे जमा कर दिया है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शुक्ला ने पर्चा खरीदा है। होली के अवकाश के कारण पांच मार्च को नामांकन पर्चा की बिक्री व उसे जमा किया जाएगा। इस मौके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रयागदास, कन्हैया प्रसाद दुबे, गुलाब सिंह, उमेश गुप्ता, प्रदीप नारायण सिंह, कमलेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।