ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

सोनभद्र। निज संवाददाता जिले में सर्द हवाओं से गलन में तेजी से इजाफा हुआ

सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रMon, 25 Jan 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र। निज संवाददाता

जिले में सर्द हवाओं से गलन में तेजी से इजाफा हुआ है। सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट से गलन बढ़ गई है। वहीं सुबह और शाम सोनांचल घने कोहरे से ढका रहा। गलन के कारण सुबह और शाम लोग घरों में दुबके रहे।

जिले में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव के बीच गलन बरकरार है। सोमवार को सर्द हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। इससे पूरे दिन लोग ठिठुरते हुए नजर आए। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे का एलर्ट जारी किया है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने और कोहरा पड़ने का अनुमान लगाया गया है। सोमवार की सुबह पूरा सोनांचल कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह 10 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द हवाओं के कारण गलन भी काफी रही। सुबह 10 बजे तक कोहरे के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छटने लगा। लगभग 11 बजे हल्की धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के चलने के कारण धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से धूप का असर नहीं दिखा। इससे पूरे दिन लोग गलन से ठिठुरते नजर आए। वहीं शाम होते ही फिर सर्द हवाओं के कारण गलन तेज हो गई। शीतलहर के कारण लोग अंधेरा होने से पहले ही आपने आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों में कैद हो गए। रात आठ बजे के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह चट्टी चौराहों पर राहगीरों, यात्रियों व रिक्शा चालकों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें