Sonbhadra News: शिविर में 410 लोगों के आखों की हुई जांच
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News: शिविर में 410 लोगों के आखों की हुई जांच शिविर में 410 लोगों के आखों की हुई जांचशिविर में 410 लोगों के आखों की हुई जांचशिविर में 410 लोगों के आखों की

Sonbhadra News: कोन। विकास खंड कोन के ग्राम सभा महुद्दीनपुर में गुरुवार को डिजिटल साथी फाउंडेशन एवं लेंसकार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों और महिलाओं सहित कुल 410 ग्रामीणों की नेत्र जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान कई लोगों में आंखों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, वहीं मोतियाबिंद के संभावित मरीजों की भी पहचान की गई। शिविर में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस मौके पर डिजिटल साथी फाउंडेशन के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


