म्योरपुर सीएचसी में तैनात गार्ड से 18 हजार रुपये की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर में एक गार्ड ने सेकेंड हैंड वैगनआर कार खरीदने के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुआ। आरोपी ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर गाड़ी का सौदा किया और एडवांस में पैसे ट्रांसफर कराने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया। गार्ड ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की है।

म्योरपुर सीएचसी में तैनात गार्ड से 18 हजार रुपये की ठगी

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में तैनात एक गार्ड से सेकेंड हैंड वाहन खरीदने के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में तैनात गार्ड राहुल राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर सेकेंड हैंड वैगनआर कार बेचने का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को वाहन मालिक बताते हुए गाड़ी का सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय किया। आरोपी ने वाहन की डिलीवरी म्योरपुर में देने और शेष भुगतान बाद में लेने की बात कही।

इसी बीच एडवांस के रूप में 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पूरी बातचीत व्हाट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से हुई। रुपये भेजने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और किसी भी संदेश का जवाब नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद जब गार्ड को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन माध्यम से वाहन खरीदते समय पूरी जांच-पड़ताल करें तथा बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।