दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल, गंभीर

Feb 08, 2026 11:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर शनिवार देर

दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल, गंभीर

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत 28 वर्षीय आशुतोष निवासी गोरखपुर और 27 वर्षीय नवनीत निवासी आरंगपानी बाइक से परनी गांव से वापस आरंगपानी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरी बाइक पर सवार 26 वर्षीय रामसिंह और 25 वर्षीय गोरख निवासी सूपाचुंआ से उनकी जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।