श्रीहनुमान मंदिर समिति का हुआ गठन
Sonbhadra News - कोन में स्थित वर्षों पुराने श्रीहनुमान मंदिर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मंदिर समिति का गठन किया गया। अनुज कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। इस समिति में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रबंधक, महामंत्री और संरक्षक मंडल के सदस्यों को शामिल किया गया।

कोन। स्थानीय पुरानी बाजार स्थित वर्षों पुराने श्रीहनुमान मंदिर के संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंदिर समिति का गठन किया गया। इस दौरान अनुज कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय गुप्ता, मनीष जायसवाल, पुष्पराज गुप्ता, रमेश चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सुदीप जायसवाल, सुशील गुप्ता, अजय जायसवाल, भूपेन्द्र नाथ शर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, पीयूष जायसवाल, हृदय निवास पाण्डेय को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुमेर शर्मा तथा महामंत्री हरिशंकर वर्मा को बनाया गया। वहीं संगठन मंत्री की जिम्मेदारी शैलेश कुमार रवानी एवं नित्यानंद तिवारी को सौंपी गई। इसके अलावा 10 लोगों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


