Sonbhadra News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: नगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रैइया के टोला भैयरामपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गांव तालाब में बदल गया है, जिससे आवागमन और घरों की नींव कमजोर हो रही है। प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान की मांग की गई है।

Sonbhadra News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी

Sonbhadra News: खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत रैइया के टोला भैयरामपुर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात के बाद गांव की मुख्य सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से वह तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं, कई मकानों में पानी पहुंचने से उनकी नींव कमजोर होने लगी है, जिससे ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए घर से निकलने में काफी दिक्कत होती है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास के मकानों की नींव प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि गांव में पहुंचते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जाती। ग्रामीण रामजी, सुखवारी, सुनील कुमार, रामकुमार, दूधनाथ, मोहन, रामसिंगार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कृपा शंकर, विजय शंकर, संतोष कुमार, संजय, रामबाबू, संतोष सिंह, विजय नारायण, राममूर्ति, सिमली, रामसूरत, रामदेव, मुन्ना सिंह, शम्भूनाथ, मदननाथ, रमाशंकर, भागा देवी, उर्मिला देवी, दुर्गावती, रामबली, देवनाथ, शिवपूजन, विजयपाल, कमलेश और सुन्दरराम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी