ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय गायत्री यज्ञ आरंभ

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय गायत्री यज्ञ आरंभ

मंगलगीत गाते हुए बड़ी संख्या में युवतियां एवं महिलाएं पांच दिवसीय श्री गायत्री महायज्ञ व संगीतमय कथा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकालीं। राबर्ट्सगंज नगर में निकली कलश यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो...

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय गायत्री यज्ञ आरंभ
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSun, 16 Dec 2018 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलगीत गाते हुए बड़ी संख्या में युवतियां एवं महिलाएं पांच दिवसीय श्री गायत्री महायज्ञ व संगीतमय कथा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकालीं। राबर्ट्सगंज नगर में निकली कलश यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री गायत्री यज्ञ हरदा बाबा मंदिर न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज में हो रहा है।

शांतिकुंज हरिद्वार से आएं टोली नायक एवं कथा वाचक कमलेश मिश्र के नेतृत्व में हरदा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। यहां पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गयी। इसके साथ ही पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव प्रसाद मौर्य ने बताया कि श्री गायत्री महायज्ञ 20 दिसंबर तक चलेगा। वैदिक मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति से गायत्री परिवार द्वारा नि:शुल्क सभी संस्कार 17 दिसंबर से कराया जायेगा। कथावाचक कमलेश मिश्र प्रवचन करेंगे। उनके साथ हरमोनियम वादक रोहित निराला एवं तारकेश्वर गुप्ता आर्गन वादक, मोलई नाल वादक भी साथ रहेंगे। कलश यात्रा में युवती एवं महिलाओं के साथ संचालनकर्ता सुनील मिश्र, वंश नारायण,अरूण मौर्य, रामनगीना मिश्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, ध्रुवकांत द्विवेदी, अजीत रावत, सभासद राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, वासुदेव यादव, मोहन केशरी, रेखा, साक्षी केशरी, श्रेया दुबे, आकांक्षा दुबे, नीलू, ऋचा शुक्ला शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें