Sonbhadra News: पुलिसकर्मियों को आग से बचाव की दी जानकारी
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Sonbhadra News: पुलिसकर्मियों को आग से बचाव की दी जानकारीबरा थाना परिसर में पुलिस कर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण देते फायर सर्विस कर्मी। ओबरा, हिन्दुस्तान संवा

Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। फायर सर्विस स्टेशन चोपन के कर्मचारियों ने रविवार को ओबरा थाना पहुंच कर पुलिसकर्मियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों का रिहर्सल भी कराया।प्रशिक्षण के दौरान फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल, आग पर काबू पाने के तरीके और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। फायर सर्विस कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। रिहर्सल के दौरान ओबरा थाना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


