वैरायटी की दुकान में लगी आग, 15 लाख का सामान जला

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - घोरावल के जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार रात आग लग गई, जिससे लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार आयुष कुमार चतुर्वेदी ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है। आग बुझाने में तीन घंटे लगे और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

वैरायटी की दुकान में लगी आग, 15 लाख का सामान जला

घोरावल,(सोभद्र) हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय नगर के वार्ड संख्या छह स्थित जय मां शारदा वैरायटी बाजार में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आयुष कुमार चतुर्वेदी नगर स्थित वार्ड छह में किराए का दुकान लेकर जय मां शारदा वैरायटी बाजार का संचालन करते हैं। गुरुवार शाम दुकान बंद कर वे घर की ऊपरी मंजिल पर भोजन करने चले गए थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख शोर मचाया।सूचना

मिलते ही आयुष नीचे पहुंचे तो दुकान की स्थिति देख हतप्रभ रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घोरावल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। किसी तरह दुकान का शटर खोला गया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर कपड़े, गृहस्थी का सामान, बर्तन, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, टीवी सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना कोतवाली में दे दी है। उल्लेखनीय है कि यह दुकान महज दो माह पूर्व, 12 फरवरी को ही शुरू की गई थी। अचानक हुए इस नुकसान से दुकानदार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर चिंता जताई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।