अज्ञात कारणों से लगी आग, सैकड़ों सागौन के पौधे जले

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर के जामपानी गांव में एक किसान के प्लांटेशन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सागौन के सैकड़ों पौधे और मछली पालन में प्रयुक्त बायोफ्लॉप जल गए। किसान और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा हुआ।

अज्ञात कारणों से लगी आग, सैकड़ों सागौन के पौधे जले

म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के जामपानी गांव में गुरुवार की शाम एक किसान के प्लांटेंशन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सागौन के सैकड़ों पौधे झुलस गए। वहीं आग की चपेट में आकर मछली पालन में प्रयुक्त होने वाला बायोफ्लॉप भी जल गया। फायर ब्रिगेड और किसान ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। म्योरपुर ब्लाक के जामपानी में गुरुवार की शाम किसान शिवदास गुप्ता के प्लांटेंशन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट देख किसान ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी।

इसके बाद किसान और ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंच गई। किसान ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। किसान शिवदास गुप्ता ने बताया कि इस अगलगी की घटना से उसके खेत में रोपित एक हजार से ज्यादा सागौन और चार कोठी बांस जल गया। वहीं आग की चपेट में आकर मछली पालन में प्रयुक्त बायोफ्लॉप भी जल गया। पीड़ित ने बताया कि आग पश्चिम दिशा से आई और जलते जलते हमारे खेत में पौधरोपण के साथ मछली पालन की तरफ पहुंच गयी। घटना के समय दोपहर में सब लोग घरों में आराम कर रहे थे। जानकारी मिलने पर अग्नि शमन की मदद ली गई लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।