गुमटी में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान
Sonbhadra News - रायपुर थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में एक किराना दुकान में संदिग्ध आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। दुकान के मालिक गुलाब मोदनवाल ने आरोप लगाया है कि अराजकतत्वों ने आग लगाई। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। इस आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में मंगलवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी मे आग लगने से हजारों रुपये का किराना का सामान जल गया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते गुमटी में रखा सारा सामान जल गया। रायपुर थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी गुलाब मोदनवाल ने बताया कि गांव में ही गुमटी में उनकी किराना की दुकान है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी वे देर शाम दुकान बंद कर पास में स्थित अपने घर चले गए। मंगलवार की भोर में गुमटी में आग और धुआं देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर वे भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाना शुरु कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। गुलाब मोदनवाल ने अराजकतत्वों पर गुमटी में आग लगाने की आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि होली पर्व की वजह से दुकान सामान ज्यादा था। इस आग लगी में लगभग एक लाख रुपए का नुक़सान हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना रायपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



