आग से कबाड़ की दुकान और कार जली

Mar 14, 2026 01:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - शक्तिनगर के चिल्काडांड मार्केट में शुक्रवार रात कबाड़ की दुकान में संदिग्ध आग लग गई। आग से कबाड़ी की दुकान और एक कार जल गई। आग कोयले की भट्टी से लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत कुछ जल चुका था।

आग से कबाड़ की दुकान और कार जली

शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इससे कबाड़ी की दुकान सहित एक कार जल गई। चिल्काडांड मार्केट निवासी विनोद केशरी उर्फ बबलू केशरी का कबाड़ की दुकान थी। ठीक उसी के बगल में वीरेंद्र केशरी की चाय, समोसा, नमकीन की एक गुमटी रखी थी। कोयले की भट्टी से आग लगने की संभावना लोगों ने जताई है। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि गुमटी में आग लगने से बगल में कबाड़ की दुकान भी उसी चपेट में आ गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की हाहाकार मच गया।

बताया कि कबाड़ की दुकान में रखे कार्टून, पेपर, कॉपी किताब, कांटा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बताया की आग की चपेट में आकर अवधेश केसरी की एक कार भी जलकर खाक हो गया। वहीं अवधेश सोनी की एक और कार 5-7 प्रतिशत जल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लगभग आधा घंटे बाद एनटीपीसी फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी का बौछार कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।