कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Jan 20, 2026 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - सोनभद्र के लोढ़ी में एक कपड़े की दुकान में संदिग्ध आग लग गई। आग से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। एक कर्मी मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।

कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में संदिग्ध हाल में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी कलेक्ट्रेट मोड़ के समीप घोरावल निवासी सुंदर पांडेय की कपड़े की दुकान है। सोमवार की अर्धरात्रि के बाद संदिग्ध हाल में कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने पर काम करने वाले एक कर्मी की नींद खुली तो उसने अपने मालिक को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गया।

उधर घटना की जानकारी होने पर कई दमकल के वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि दमकल कर्मियों के तत्परता से आग ऊपरी तल और आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंच सकी, वरना बड़ा नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आग की चपेट में आने से सुजीत चौहान पुत्र विंध्याचल निवासी तितरा तरवां आजमगढ़ भी मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।