शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, युवक झुलसा
Sonbhadra News - घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गांव में बुधवार की सुबह चार

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गांव में बुधवार की सुबह चार बजे शार्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। इससे घर में सो रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं आग से लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।घोरावल के टेढ़ी गांव निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ मुम्बई में रहकर कार्य करता है। अजय का छोटा भाई 21 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र सियाराम उसके कमरे में सोता है। मंगलवार की रात भी संदीप बडे़ भाई के कमरे में सोया हुआ था। बुधवार की भोर लगभग चार बजे शार्ट-सर्किट से कमरे में आग लग गई।
धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कमरे में सो रहा संदीप चारों तरफ आग से घिर गया और आग की चपेट में आ गया। संदीप ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग से घिरे संदीप को बाहर निकाला। जब तक लोग उसे बाहर निकालते वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल में भर्ती कराया गया। घोरावल अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। उधर आग से घर में रखा लाखों रुपए का सामान पलंग, अलमारी, श्रृंगारदान, टीवी, फ्रिज कूलर, कपड़े एवं गहने जलकर खाक हो चुके थे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


