Sonbhadra News: खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्प दंश से मौत
Sonbhadra News: विंढमगंज के सुखड़ा गांव में एक अधेड़ की सर्प के डंसने से मौत हो गई। 58 वर्षीय असर्फी भुइयां खेत में काम कर रहे थे जब जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।

Sonbhadra News: विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे अधेड़ की सर्प के डंसने से मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुखड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय असर्फी भुइयां पुत्र केशव भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें पीएचसी विंढमगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। चिकित्सक की सूचना पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव अस्पताल पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम सहित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी, मुन्ना भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

