Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsFatal Motorcycle Accident in Bijpur One Dead One Injured
खंभे से टकराकर बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

खंभे से टकराकर बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

संक्षेप:

Sonbhadra News - बीजपुर में सोमवार शाम को एक बाइक सवार युवक की बिजली खंभे से टकराने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बीजपुर से अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पत्नी कुछ महीनों में बच्चे को जन्म देने वाली थी, जिससे परिवार में शोक की लहर है।

Dec 03, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर महुआ बारी के पास सोमवार की देर शाम बिजली खंभे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बीजपुर से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित अपने घर जा रहा थे। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र के बरवा टोला धतूरा निवासी 21 वर्षीय राजू बियार पुत्र बड़कऊ और 20 वर्षीय राजू पुत्र लंगड़ निवासी मूड़ी थाना माड़ा सिंगरौली एक ही बाइक पर सवार होकर बीजुपर के गोभा गांव में किसी कार्यक्रम में गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोभा से वे किसी को छोड़ने के लिए बीजपुर आए थे। बीजपुर से वापस अपने घर लौटते समय थाना क्षेत्र के महुआ बारी गांव के पास बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर बिजली खंभे से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों युवक को अचेत हाल में धन्वंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंद नगर में भर्ती कराया। डाक्टर ने जांच के बाद राजू बियार को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू पुत्र लंगड़ को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक राजू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक राजू की पत्नी का कुछ माह बाद प्रसव होना है। बच्चे के जन्म होने से पहले पिता की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की एक युवक की मौत हो गई है, जिसको पीएम के लिए भेजा गया। एक को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।