Sonbhadra News: अम्बिकापुर जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sonbhadra News: अम्बिकापुर जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत अम्बिकापुर जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौतअम्बिकापुर जा रही बस की चपेट में आने
Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर स्टेट बैंक बभनी के समीप गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात बाइक सवार युवक की निजी बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। युवक बाइक से बभनी के खोतोमहुआ गांव से अपने घर घघरी जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से अम्बिकापुर की ओर जा रही एक निजी बस ने उसे संभलने का मौका दिए बिना अपनी चपेट में ले लिया।
बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव के नेतृत्व में बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी 29 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामसहाय के रूप में दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार वह बाइक से बभनी के खोतोमहुआ गांव से अपने घर घघरी लौट रहा था। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


