Sonbhadra News: समिति पर खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: समिति पर खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन समिति पर खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन समिति पर खाद की किल्लत को लेकर किसानो

समिति पर खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चतरा विकास खंड के रामगढ़ सहकारी समिति पर अन्नदाताओं के पेड़ हैं तो प्राण है अभियान के तहत फलदार पौधे वितरित किए गये। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने रामगढ़ सहकारी समिति पर खाद की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जनपद के सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराये जाने की मांग किया। इस दौरान संदीप मिश्रा ने कहा कि आज ये सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने की केवल भाषणों में बात करती है। यह सरकार पूरी तरह से खेती किसानी बन्द करके कारपोरेट घरानों को सौंपने के चक्कर में कभी खाद नहीं देगी तो कभी फसल नहीं खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार केवल किसानों के उत्पीड़न में लगी हुई है, जिसकों मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से समितियों का स्वयं निरीक्षण करते हुए सभी अन्नदाताओं को उनके रकबे के आधार पर डीएपी व यूरिया दिलाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। अग्रणी किसान मृत्युजय मिश्र ने कहा कि हमें रकबे के आधार पर खाद मिले। इस मौके पर भोला सिंह, गुड्डू मिश्र, अनिल मिश्र, शनि मिश्र, विजय पटेल, दिनेश मौर्य, शत्रुधन बिन्द, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।