मुआवजा देकर सिंचाई योग्य नहर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र में कनहर परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नहर को लेकर किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मुआवजा और सिंचाई योग्य नहर बनाने की मांग की। संदीप मिश्र ने अधिकारियों से स्थिति का आकलन कर किसानों की जरूरतों के अनुसार कार्रवाई करने की अपील की।

मुआवजा देकर सिंचाई योग्य नहर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सोनभद्र, संवाददाता। कनहर परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नहर को लेकर कोन क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में झरिया बंधी पहुंचा और किसानों को मुआवजा देकर सिंचाई योग्य नहर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहुद्दीनपुर, खेमपुर, कोलडिहवा, रामगढ़, नौडिहा, निगाई बगिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बनाई जा रही नहर खेतों के स्तर से काफी नीचे निर्मित की जा रही है। उनका कहना है कि यदि नहर का पानी खेतों तक ही नहीं पहुंच पाएगा तो निर्माण का उद्देश्य ही पूरा नहीं होगा और किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल सकेगा।

मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि नहर निर्माण किसानों की जरूरत और क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की भूमि परियोजना में प्रभावित हो रही है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए तथा ऐसी नहर बनाई जाए जिससे खेतों की सिंचाई सुनिश्चित हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने कनहर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज से बातचीत कर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। इस दौरान संदीप मिश्र ने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और किसानों की समस्याओं के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों की अनदेखी की गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर श्रवण कन्नौजिया, संपूर्णानंद जायसवाल, छोटेलाल बिंद, नंदकिशोर बियार, कमलेश चंद्र पांडेय, रवि शाह, सुरेश, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, अरविंद चौहान आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।