Sonbhadra News: खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस लौटे

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस लौटे खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस लौटे खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस

Sonbhadra News: खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस लौटे

Sonbhadra News: घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के तिलौली सहकारी संघ लिमिटेड गोदाम पर सोमवार को खाद आने की सूचना पर सैकड़ों किसानों की भीड़ जुट गई। खाद कम होने के कारण ज्यादातर किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इससे किसानों में आक्रोश देखा गया। किसानों ने खाद न मिलने पर रोपाई प्रभावित होने की बात कहते हैं समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की।किसानों ने कहा कि सोमवार को जानकारी मिली कि तिलौली सहकारी संघ लिमिटेड गोदाम पर मात्र 500 बोरी डीएपी व 300 बोरी यूरिया खाद आया हुआ है। संघ के गोदाम पर सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाद लेने वाले हजारों किसानों की भीड़ लगी रही।

अधिकतर किसानों को खाद न मिलने पर किसानों व सचिव में कहा सुनी भी हुई। आलम यह रहा कि जब गांव में कोऑपरेटिव पर खाद आने की सूचना प्राप्त हुई सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंच गए। सचिव के माध्यम से प्रत्येक किसान को दो-दो बोरी खाद देने की बात कही गई। इस पर किसानों में कहासुनी शुरू हो गई। लोगों ने आवश्यकता के अनुसार खाद की डिमांड की। सचिव ने बताया कि आज के बाद फिर खाद आएगा तो शेष किसानों को खाद वितरित किया जायेगा। जिन किसानों का पहले चेक और पासबुक जमा है पहले उनको खाद दिया जाएगा उसके बाद के ही किसी किसानों को दिया जाएगा। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। किसान सुरेन्द्र सिंह, राजनरायन सिंह, राजू पटेल, दया सिंह, रामसकल, बृजेश, विनय सिंह व छोटू गुप्ता ने बताया कि हम सभी अधिकतर किसानों को खाद नहीं मिल सका, जिससे धान की रोपाई बाधित हो रही है। तिलौली सहकारी संघ के सचिव रमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 500 बोरी डीएपी व 300 बोरी यूरिया खाद ही गोदाम पर आ पाया है, जिसे नियमानुसार किसानों को वितरण किया जा रहा है। दोबारा खाद आने पर वंचित रहे किसानों को खाद का वितरण वरीयता के आधार पर किया जाएगा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonbhadra News: खाद के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, ज्यादातर वापस लौटे